रांची : राजधानी रांची में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए बैठक की गई. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची की अध्यक्षता में ड्रग्स के विरुद्ध अभियान चलकर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को जागरूक करने के लिए रणनीति तैयार की गई
पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को राज्य सरकार से रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए जो गाइड लाइन प्राप्त हुए है उसके अनुसार रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए क्या-क्या रणनीति बनायी जा सकती है, इसे लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। रांची जिला में स्कूल/कॉलेज/बड़े शैक्षणिक संस्थान (सरकारी और निजी) के प्रिंसिपल को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जाएगा
वही अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में कहा की ड्रग्स एक बड़ा जंजाल है, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। यह युवाओं को इमोशनली, सोशली, इकोनॉमिकली कैंसर की तरह बर्बाद कर रहा है। इसको लेकर सभी स्टेक होल्डर को शामिल करते हुए एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
