Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमसर्पदंश से लाल गिरी बाबा की मौत

सर्पदंश से लाल गिरी बाबा की मौत

रांची : शहर के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली पहाड़ पर रहने वाले लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के रहने वाले लाल गिरी बाबा नामकुम स्थित मारासिली पहाड़ी पर 15 वर्षों से अधिक समय से रहते थे। उनके प्रयास से पहाड़ी पर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर का भव्य निर्माण भी कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली कि बाबा को किसी जहरीले कोबरा ने काट लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular