Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में कुल 64.75 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

गिरिडीह में कुल 64.75 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आज छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। गिरिडीह में कुल 64.75 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 65.93 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गिरिडीह में मुख्य मुकाबला एनडीए के मौजूदा सांसद प्रत्याशी सीपी चौधरी, india गठबंधन से मथुरा महतो और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के बीच है। मतदान समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए गिरिडीह उपायुक्त ने बताया की गिरिडीह लोकसभा का मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक 64.75 फीसदी रहा वही विधानसभावार देखा जाये तो गिरिडीह विधानसभा मे 63.71 फीसदी,  डुमरी विधानसभा मे 68.19 फीसदी, बेरमो विधानसभा मे 62.75 फीसदी, टुंडी विधानसभा मे 68.16 फीसदी, बाघमारा विधानसभा मे 63.3 फीसदी और गोमिया विधानसभा मे 65.71 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया| चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा कही से कोई अप्रिय घटना की सुचना नहीं है| इस मौक़े पर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया की गिरिडीह लोकसभा के तमाम बूथों पर जिला प्रशासन की पैनी नज़र थी चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान लगाए गए थे|

RELATED ARTICLES

Most Popular