रांची : झारखंड सरकार के दो और मंत्री को ईडी के द्वारा समन भेजा गया है| सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि अब ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन भेजा है| उन्हें पूछताछ के लिए 25 मई को रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है| बताया जा रहा है कि ईडी ने यह समन टेंडर कमीशन मामले में किया जा सकता है।