Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भBJP के नोटिस पर जयंत सिन्हा ने दिया जवाब

BJP के नोटिस पर जयंत सिन्हा ने दिया जवाब

रांची : बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंत सिन्हा ने झारखंड बीजेपी की ओर से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। जयंत सिन्हा ने आदित्य साहू के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि उनके ऊपर पार्टी के खिलाफ काम करने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। उन्होंने लंबी चिट्ठी में विस्तार से अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है।

जयंत सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा : जयंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला, क्यों कि पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह से वह विदेश में थे.आदित्य साहू की दो पन्नों की चिट्ठी का जवाब देते हुए सासंद जयंत सिन्हा ने कहा, “आपका पत्र पाकर मुझे बहुत हैरानी हुई | पता चला कि आपने इसे मीडिया में भी जारी किया है|” दरअसल आदित्य साहू का आरोप है कि  मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद से जयतं सिन्हा  “संगठनात्मक कार्य और चुनाव प्रचार” में शामिल नहीं हो रहे हैं| हालांकि इस पर बीजेपी सांसद का कहना है कि उन्हें किसी भी पार्टी कार्यक्रम, रैलियों और संगठनात्मक बैठकों में बुलाया ही नहीं गया था|

जयंत ने आगे कहा कि मेरी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से क्या बात हुई थी, बताना चाहता हूं। सांसद ने कहा कि मार्च 2024 में ही उन्होंने सक्रिय चुनावी दायित्वों में भाग न लेने का फैसला लिया था, जिससे वो वैश्विक जलवायु परिवर्तन से उभरती समस्याओं पर काम कर सकें।इस फैसले का एलान मैंने एक सोसल मीडिया पर किया था|

बीजेपी सांसद ने आगे लिखा, मुझे पिछले 10 सालों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का मौका मिला |पार्टी नेतृत्व की ओर से दिए गए कई जिम्मेदारियों को पूरा करने का मौका मिला | इसके लिए मैंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं |

RELATED ARTICLES

Most Popular