Homeखबर स्तम्भमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि
रांची : छठे चरण के तहत झारखंड के चार लोकसभा सीट गिरिडीह धनबाद रांची और जमशेदपुर के लिए आगामी 25 मई को सुनिश्चित मतदान के मद्देनजर आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन चारों लोकसभा सीटों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को बल्क मैसेज भी भेजा जा रहा है। मतदान के दिन पेड हॉलिडे रहेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत वोटर अवेयरनेस फॉर्म का गठन किया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उल्लंघन के अब तक 80 मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया है। इनमें जमशेदपुर में सात,रांची में 19, धनबाद में पांच और गिरिडीह में पांच मामले शामिल है। डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर 186 महिला संचालित, 22 बूथ युवा संचालित और 15 बूथ को यूनिक बूथ बनाया गया है।