Sunday, February 9, 2025
Homeखबर स्तम्भकल्पना सोरेन के द्वारा बेंगाबाद के कई क्षेत्रों में रोड शो किया...

कल्पना सोरेन के द्वारा बेंगाबाद के कई क्षेत्रों में रोड शो किया गया

गिरिडीह : गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के द्वारा बेंगाबाद के कई क्षेत्रों में रोड शो किया गया। इस मौके पर चपुआडीह के मुंडहरी चौक पर मोहम्मद शमीम के  नेतृत्व में गठबंधन के कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। रोड शो सोनबाद से निकलकर बारासोली, कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, छोटकी खड़गडीहा, चपुआडीह, झलकडीहा, जोड़ा बंगला होते हुए गाण्डेय बाजार का भ्रमण करते हुए महेशमुंडा, बदडीहा व लेदा पहुंचा। इस अवसर पर जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस बाबत मोहम्मद शमीम ने बताया कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव से भारी मतों से गठबंधन की प्रत्याशी विजय होगी। हर और जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और इसको लेकर हम सभी तत्पर है।

रोड शो में राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सरफराज अहमद कल्पना सोरेन, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, अभय सिंह,अजीत कुमार पप्पू,राजेश कुमार सिन्हा, आम आदमी पार्टी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, सतीश केडीया समेत इंडिया गठबंधन के कई कद्दावर नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular