Sunday, February 9, 2025
Homeखबर स्तम्भगाण्डेय विधानसभा उपचुनाव : कल्पना सोरेन ने किया रोड शो

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव : कल्पना सोरेन ने किया रोड शो

गिरिडीह : शनिवार को गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान चपुआडीह के मुंडहरी चौक में गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष मो. शमीम के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का जोरदार स्वागत किया।

मोहम्मद शमीम ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गांडेय विधानसभा समेत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का परचम लहरेगा. जनता का रुझान पूरी तरह से कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी भाजपा की नीतियों से जनता आहत है और विकास पुरुष हेमंत सोरेन की सरकार से क्षेत्र की जनता संतुष्ट है साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी विकास की रेखा अंतिम पायदान तक पहुंचेगी. इसी विश्वास के साथ जनता का विश्वास इंडिया गठबंधन के साथ है।

मौके पर मो. शमीम, मो. शहनाज़, रोकी सिंह, शोभा यादव, अजय यादव, पप्पू यादव, चन्द्रशेखर सिंह, दीपक पाठक, मोतीलाल शास्त्री, क्यामुल हक, दुर्गा प्रसाद, शेखर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular