Sunday, February 9, 2025
Homeखबर स्तम्भचतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों के जगह...

चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों के जगह बदले

चतरा :  लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड में तीन सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इसमें अति नक्सल प्रभावित चतरा लोकसभा सीट भी शामिल है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से नौ मतदान केंद्रों के स्थल में परिवर्तन किया है।

पलामू का पांकी विधानसभा क्षेत्र चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पांकी का अधिकतर इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है। इलाके में सुरक्षा की दृष्टिकोण से नौ मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पलामू से पोलिंग पार्टी 19 मई को रवाना होगी। पांकी विधानसभा क्षेत्र में 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular