Tuesday, September 29, 2026
Homeखबर स्तम्भमाधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत...

माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी होंगे शामिल

ग्वालियर :  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया का आज (गुरुवार) शाम पांच बजे ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा। आज उनकी पार्थिव देह ग्वालियर के रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी राजे का बुधवार को सुबह 75 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया था।उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से राजनीति, कारोबार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट सहित कई मंत्री शामिल होंगे। नेपाल, जम्मू-कश्मीर व बड़ोदा सहित देश के कई राजपरिवार भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular