Saturday, January 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महोबा में विपक्षी गठबंधन पर साधेंगे निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महोबा में विपक्षी गठबंधन पर साधेंगे निशाना

महोबा : वीर भूमि आल्हा ऊदल की नगरी में आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे कार्यक्रम को लेकर डाक बंगला मैदान में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) को भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12 बजकर 5 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेगा और वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल डाक बंगला मैदान पहुंचेंगे और 12 बजकर 15 मिनट से जनसभा को 12:55 तक संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद एक बजे उनका उड़न खटोला जालौन के लिए उड़ जाएगा, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी देखरेख में लगे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता की जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री बुंदेलों में जोश भरेंगे। संसदीय सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular