Thursday, January 16, 2025
Homeखबर स्तम्भसुशील कुमार मोदी का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय...

सुशील कुमार मोदी का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: राज्यपाल

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने एक्स के जरिये मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अपने सेवाभाव से बिहार के विकास में मोदी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिवारजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

वहीं दूसरी ओर रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे सुशील मोदी के निधन से मन व्यथित है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने वाले सुशील के साथ के संस्मरणों से अत्यंत भावुक हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

RELATED ARTICLES

Most Popular