Saturday, March 21, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेसियों द्वारा किया गया...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेसियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यशस्विनी सहाय को जीत का आशीर्वाद दिया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी कार्ड को डोर टू डोर कैंपेन के तहत जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कुमार राजा सुरेश बैठा ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बरही में सोमवार को आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से श्री खड़गे बरही के लिए प्रस्थान कर गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular