Thursday, January 16, 2025
Homeखबर स्तम्भलोकसभा चुनाव : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया मतदान

भोपाल/उज्जैन : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटें शामिल है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान किया। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा के मतदाता है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का प्रयोग का आव्हान किया।

मुख्यमंत्री यादव ने मतदान केंद्र नरुमल गगनदास जेठवानी सिंधी धर्मशाला, फ्री गंज, बूथ नंबर 60 पर मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए। घर से निकलने से पहले उन्होंने पिता का भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मत, मेरा अधिकार है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उज्जैन लोकसभा में मैंने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। मेरा सभी से आग्रह है कि आप भी मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular