Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भदेवेंद्र नाथ महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत

देवेंद्र नाथ महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत

रांची : देवेंद्र नाथ महतो जो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रांची लोकसभा प्रत्याशी है उनको रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है. तीन मई को देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया था. देवेंद्र की गिरफ्तारी लालपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 251/2021 में हुई थी. यह मामला जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज हुआ था.

RELATED ARTICLES

Most Popular