Sunday, March 15, 2026
Homeक्राइमजमीन कारोबारी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जमीन कारोबारी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्णकांत सिन्हा ने खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में उसके परिजनो ने उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई।

मृतक कृष्णकांत से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस किया था। इससे वह दबाव में रह रहा था। हालांकि खुदकुशी के पीछे के सही वजह सामने नहीं आया है।कृष्णकांत जमीन कारोबारी बताए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular