Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह लोक सभा सीट के लिए स्क्रुटनी में सात प्रत्याशी किए गए...

गिरिडीह लोक सभा सीट के लिए स्क्रुटनी में सात प्रत्याशी किए गए रिजेक्ट

रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि छठे चरण के तहत झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए स्क्रुटनी के बाद अब कुल 96 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हुए। गिरिडीह लोक सभा सीट के लिए स्क्रुटनी में सात प्रत्याशी रिजेक्ट किए गए हैं।

गिरिडीह लोक सभा सीट के लिए अब 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। धनबाद लोकसभा सीट के लिए तीन कैंडिडेट रिजेक्ट होने के बाद अब 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

रांची लोक सभा सीट के लिए 6 कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने के बाद कुल 27 कैंडिडेट चुनावी मैदान मेंहै। जबकि जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 6 कैंडिडेट का नाम रिजेक्ट होने के बाद 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। छठे चरण के चुनाव के तहत 9 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular