Tuesday, January 14, 2025
Homeक्राइमपलामू में वज्रपात से तीन बच्चों की मौत

पलामू में वज्रपात से तीन बच्चों की मौत

पलामू : जिले में वज्रपात की अलग अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गयी। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची एवं एक किशोर की मौत हुई, जबकि पांकी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मौत की खबर है। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रशासन मामले की जानकारी लेने में जुटा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया था।

जिले के मोहम्मदगंज अंचल अंतर्गत कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के गाजीबिहरा गांव के लेमुआटीकर टोला निवासी बिनोद पासवान की पुत्री साक्षी कुमारी (4) की मौत मंगलवार की शाम वज्रपात से गम्भीर घायल होने के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गोलापत्थर टोला निवासी कमेश रजवार के रिश्तेदार के पुत्र बसंत रजवार (13 ) की मौत मंगलवार की शाम वज्रपात में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते मे हो गई। किशोर गढ़वा जिलान्तर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे भरत पहाड़ी निवासी जोखन रजवार का पुत्र था। वह अपने फूफा के घर गोलापत्थर आया था। जानकारी के अनुसार वह स्मार्टफोन मोबाइल से घर से बाहर बात कर रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया।

तीसरी घटना पांकी प्रखंड के डेमा गांव में हुई। यहां वज्रपात से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। गांव में मातम छाया हुआ है। किशोरी की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular