Saturday, March 21, 2026
Homeखबर स्तम्भगोस्सनर कॉलेज औऱ शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच किया गया...

गोस्सनर कॉलेज औऱ शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच किया गया एमओयू

शनिवार को गोस्सनर कॉलेज औऱ शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच एक एमओयू किया गया है  जिसे लेकर छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को लेकर गोस्सनर कॉलेज प्रबंधन गंभीर है.

शोतोकान कराटे फेडरेशन के द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस अवसर पर शोतोकान कराटे फेडरेशन के जेनरल सेक्रेटरी व प्रशिक्षक मानस सिन्हा ने कहा कि देश दुनिया में हर दिन अपराध बढ़ रहा है. इसलिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनिवार्य है.

इससे शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा. साथ ही विद्यार्थियो के लिए नये रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे. मौके पर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. इलानी पूर्ति, प्रो. प्रवीण सुरीन, आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार, रंजीत मेहता, प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. प्रशांत गौरव समेत अन्य शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular