गाण्डेय विधानसभा सीट में घमासान मच गया है एक तरफ पहले ही एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के मान मनोबल के बावजूद बात नहीं बनने पर आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
गिरिडीह, 31 गाण्डेय विधानसभा उप चुनाव की दिशा दशा तय करने में जनता को भारी मशक्कत करने पड़ेगी।

भाजपा और उसके गठबंधन की पार्टी आजसू के बीच बात नहीं बनी और नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थकों के साथ गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

एक तरफ तो जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट को हॉट बना ही दिया था और अब और भी मुश्किलें बढ़ गयी है।
अर्जुन बैठा के नामांकन होने से भाजपा के वोट का बिखराव होना तय माना जा रहा है। इधर भाजपा प्रत्याशी दिलीप बर्मा ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है और विधानसभा क्षेत्र भ्रमण में निकल पड़े हैं पर जनता है कि सब जानती है आगामी 20 मई को ही तय हो जाएगा की गांडेय विधानसभा की जनता किसको वोट करेगी।
