Saturday, February 28, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह, कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने किया...

गिरिडीह, कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने किया नॉमिनेशन

गिरिडीह, कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को भाजपा समर्थक के साथ नॉमिनेशन के लिए डीसी ऑफिस पहुंची।

इनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जमुआ विधायक केदार हाजरा कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह सुभाष सिंहा समेत कई भाजपाई मौजूद थे। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रणव वर्मा, मुकेश जलान,अशोक उपाध्याय, भागीरथ मंडल,यदुनंदन पाठक , दारा हजरा,सहित भारी संख्या में भाजपा के समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर अबकी बार 400 का पार नारा लगाते दिखे।

वही नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनता की भरपूर समर्थन मिल रही है मोदी जी का जो सपना है इस बार 400 पर के साथ आगे बढ़ाना है वही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश को पीछे धकेलना की काम की है मोदी जी के योजनाएं का लाभ सभी को मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular