Saturday, February 28, 2026
Homeखबर स्तम्भउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो मई को रांची में जनसभा...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो मई को रांची में जनसभा को करेंगे संबोधित

रांची : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो मई को रांची से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे। धामी मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो मई को कोडरमा और चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो मई को कोडरमा और चतरा लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा के गिरिडीह स्थित सर्कस मैदान में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा की एनडीए उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।मौर्य चतरा लोकसभा के पत्थलगड्डा स्थित रामाकांत पांडेय मैदान में दोपहर 1:00 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लेस्लीगंज स्थित मीडिल स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को 2:00 बजे संबोधित करेंगे। लोकसभा प्रभारी आदित्य साहू ,विधायक रणधीर सिंह,और प्रत्याशी कालीचरण सिंह भी मौजूद रहेंगे भी रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दो मई को कोडरमा से एनडीए उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular