Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भजनता अब बदलाव चाहती है : चंपाई सोरेन

जनता अब बदलाव चाहती है : चंपाई सोरेन

धनबाद : धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। अनुपमा सिंह पर्चा दाखिल करने के लिए झरिया के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह के साथ समाहरणालय पहुंच धनबाद उपायुक्त को अपना नॉमिनेशन फाइल सुपुर्द किया। इसके बाद वह महागठबंधन के सभा मे पहुंची। जहां झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा यदि लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो इंडि गठबंधन को जितना ही पड़ेगा।

धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह ने अपना पर्चा दाखिल करने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रिसीव करने धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाईअड्डा पहुंची और वहां से सडक मार्ग से गोल्फ ग्राउंड में आयोजित इंडि गठबंधन की सभा में पहुंची। मंच पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता एवं झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular