Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की

रांची लोकसभा सीट के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन पत्र भरने का काम भी शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि झारखंड में तीसरे चरण के तहत हो रहे लोकसभा चुनाव के तहत रांची लोकसभा सीट पर भी चुनाव सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि आज दिन के 11बजे से दोपहर तीन बजे तक आगामी 6मई तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है,जबकि 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 9 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। आगामी 25 मई को रांची लोक सभा सीट के लिए मतदान सुनिश्चित किया गया है,जबकि मतों की गणना 4 जून को होगी। उन्होंने बताया कि 6 जून को पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular