गिरिडीह : सरकारी भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी के महज 50 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव और उसके सहयोगियों के द्वारा अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार लीज समाप्त होने के बाद भी पत्थर खनन अवैध रुप से जारी है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों के घर में हैवी ब्लास्टिंग के कारण घरों पर दरार पड़ने लगा। स्थानीय लोगों ने जब खनन विभाग से संबंध में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि उक्त खनन क्षेत्र में किसी भी तरह का पत्थर खदान संचालित करने का विभाग को कोई जानकारी नहीं है जानकारी के अनुसार पूर्व में यहां लीज धारकों के द्वारा पत्थर उत्खनन किया जा रहा था | जिसका लीज अब समाप्त हो चुका है बावजूद इसके पत्थर उत्खनन अवैध रूप से जारी है।
जानकारी मिली कि गावां प्रखंड के जमडार पंचायत अंतर्गत तारापुर, हेठली, आमझर, डेढ़, कन्हाई गांव के महज 50 मीटर की दूरी पर जहां पर सरकारी कार्यालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि संचालित है और यहां पर लगभग 3000 लोगों की आबादी है जो इससे प्रभावित हो रही है | यहां लगातार हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है | जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले तमाम लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा रहा है।
इस संबंध में गावां प्रखंड के भतगढ़वा गांव निवासी सचिन यादव ने खनन विभाग गिरिडीह और गृह सचिव झारखंड सरकार को एक शिकायत पत्र देकर दोषी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर खनन कार्य बंद करवाने का निवेदन किया है।