जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित एक चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रविवार दोपहर आग लग गई। घटना के दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण गोदाम बंद था। गोदाम से धुआं निकलता देख पास के एक मेडिकल दुकानदार ने डिस्ट्रीब्यूटर सूरज पोद्दार को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग का एक दमकल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया।
मौके पर पहुंचे डिस्ट्रीब्यूटर सूरज ने कहा कि घटना से थोड़ी देर पहले ही वे गोदाम बंद कर घर के लिए निकल गए थे। पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी। सूरज ने कहा कि पास ही बिजली का ट्रांसफॉर्मर है। संभवत: शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली होगी, जिससे गोदाम में आग लगी गई होगी। उसने आग से लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान जताया।
