Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भउपचुनाव के लिए प्रत्यासी कल्पना सोरेन के नामांकन हेतु नामांकन पत्र खरीदा

उपचुनाव के लिए प्रत्यासी कल्पना सोरेन के नामांकन हेतु नामांकन पत्र खरीदा

गिरिडीह : शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ० सरफराज अहमद और सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी समाहरणालय कार्यालय स्थित बनाए गए नामांकन प्रपत्र क्रय कोषांग गिरिडीह पहुंचे और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्यासी कल्पना सोरेन के नामांकन हेतु नामांकन पत्र खरीदा।

इस दौरान सदर विधायक सोनू पत्रकारों से भी मुखातिब हुए और कहा कि गांडेय उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कमर कस लिया है आगामी 29 अप्रैल को कल्पना सोरेन नामांकन करने गिरिडीह आयेंगी इस दौरान उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे नामांकन के उपरांत वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular