Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भलोकसभा चुनाव का दूसरा चरण : राजस्थान में सुबह नौ बजे तक...

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण : राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 11.77 फीसदी मतदान

जयपुर : लोकसभा चुनाव के दूसरा चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर सवेरे से मतदान चल रहा है। इन सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.77 फीसदी मतदान हुआ है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार अजमेर में 11.66, बांसवाड़ा में 12.75, बाड़मेर में 12.10, भीलवाड़ा में 11.66, चित्तौड़गढ़ में 10.89, जालोर-सिरोही में 12.01, झालावाड़-बारां में 13.26, जोधपुर में 10.45, कोटा में 13.32, पाली में 10.50, राजसमंद में 11.77, टोंक- सवाई माधोपुर में 10.89, उदयपुर में 11.88 फीसदी मतदान हुआ।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत तेरह सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर उत्साह का माहौल रहा। कई बूथों पर सुबह से ही लम्बी कतार देखी गईं। आम मतदाता के साथ साथ कई दिग्गज नेताओं ने सुबह-सुबह ही अपना वोट डाला। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा में लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला, बाड़मेर-जैसलमेर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ से लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

झालावाड़ शहर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झालरापाटन विधायक वसुंधरा राजे ने अपने पोते विनायक प्रताप सिंह के साथ मतदान किया। उनके पोते ने लोकसभा में पहली बार वोट डाला। इस दौरान उनके बेटे और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular