रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान जारी है।सुबह 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 17.52 प्रतिशत वोटिंग कांकेर में हुई है जबकि राजनांदगांव में 14.49 प्रतिशत और 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 21 प्रतिशत मतदान हुई है।
दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
कांकेर लोकसभा में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 72 सुभाष वार्ड 2 में मतदाताओं की सुबह से भीड़ लगी हुई है। वहीं बोलिंग बूथ पर महिलाएं मतदान करने की अपील कर रही हैं। महासमुंद लोकसभा सीट पर भी सुबह से मतदान केंद्रों में भीड़ लगी हुई है। महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने मतदान किया। अपने गृहग्राम हर्राटार में मतदान किया। वहीं राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल, महासमुंद सीट से ताम्रध्वज साहू खुद को भी वोट नहीं डाल सकेंगे। भूपेश बघेल पाटन और ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण के मतदाता हैं।
