Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भभीषण गर्मी से बेहाल है बंगाल, कोलकाता में भी चलेगी लू

भीषण गर्मी से बेहाल है बंगाल, कोलकाता में भी चलेगी लू

कोलकाता : महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी से राज्य वासियों का हाल बेहाल है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

यह कोलकाता में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी गर्मी का कहर जारी है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular