Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का विरोध किया गया

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का विरोध किया गया

बोकारो : धनबाद लोकसभा चुनाव मे स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का विरोध किया गया. स्थानीय छात्रा पुष्पा कुमारी ने कहा कि हम सभी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पुतला दहन कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस ने जो प्रत्याशी चुना है.

उन्हें कोई राजनीति की समझ नहीं है.हम स्थानीय उम्मीदवार की मांग करते हैं देश आजाद होने के बाद 1952 के बाद आज तक कोई स्थानीय उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया आखिर क्यों अनुपमा सिंह को कोई राजनीतिक की जानकारी तजुर्बा नहीं है. क्योंकि विदेश में पढ़ाई पढ़ लेने से स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी नहीं होती है.

इसलिए आज पुतला दहन कर कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार की मांग करते हैं वहीं स्थानीय भोलानाथ महतो ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट मिलना चाहिए. हम कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का विरोध करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पुतला दहन कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular