Friday, May 1, 2026
Homeखबर स्तम्भआरपीएफ ने शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

आरपीएफ ने शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब के साथ एक आरोपित जीवन साह

को गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसके बैग से 12 शराब की बोतल बरामद की गई है। बुधवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेशन चेकिंग दौरान एक संदिग्ध भारी बैग के साथ रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर टहलते मिला।

जांच करने पर उसके बैग से शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत 8000 आंकी गई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शराब को बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचने का काम करता है । इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular