Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर रवाना

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के आखिरी दिन आज यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर रवाना हो गए। कल वह सक्ती और धमतरी जिले के दौरे पर थे। वो आज सुबह 8ः30 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए निकले। इस दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 3 बजे से ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों सहित 1600 जवानों की ड्यूटी शहर में लगाई गई। प्रधानमंत्री मोदी की अंबिकापुर की जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

राजभवन से निकलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए लोग बेताब रहे। अंबिकापुर में एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में फोर लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र को जिला मजिस्ट्रेट ने नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। डीएम के आदेश के तहत यूएवी, ड्रोन, हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, गुब्बारे सहित किसी भी तरह के विमान उपकरणों की उड़ान पर रोक लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular