साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में आज तड़के करीब तीन बजे कुछ लोगों ने परिवार के चार सदस्यों पर तेजाब से हमला किया। चारों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें 15 साल की किशोरी भी शामिल है। यह वारदात राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के पास अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स की छत पर हुई है। सभी लोग इस कांप्लेक्स की छत पर सो रहे थे।
आनन-फानन में सभी को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद चारों पीड़ितों फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35), आलम शेख (25 ) और शबनम बानो (15) को हायर सेंटर धनबाद रेफर कर दिया।
