Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमरांची के मुख्य चौक-चौराहों पर नगर निगम एक माह तक अतिक्रमण हटाने...

रांची के मुख्य चौक-चौराहों पर नगर निगम एक माह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए : झारखंड हाई कोर्ट

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में फुटपाथ दुकानदारों को हटाने के पूर्व उनका पुनर्वास करने को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन की जनहित याचिका की सुनवाई सोमवार को हुई। कोर्ट ने मौखिक तौर पर रांची नगर निगम के अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव से जानना चाहा कि लालपुर में सड़क पर लगे सब्जी मार्केट के दुकानदारों को हटाने पर क्या कार्रवाई हुई है?

इस पर रांची नगर निगम की ओर से कोर्ट को बताया गया कि लालपुर में डिस्टलरी पुल के पास वेंडर मार्केट बना हुआ है। इसमें नॉनवेज (मीट) के दुकानदारों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडर मार्केट पूरी से तैयार नहीं हुआ है। इसमें करीब दो माह का समय लगेगा। लालपुर में 273 सब्जी विक्रेता हैं, जिनमें से करीब 110 सब्जी विक्रेताओं को ही वेंडर मार्केट बनने पर शिफ्ट किया जा सकेगा। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार निर्धारित की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular