Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भदिल्ली के गाजीपुर में आग लगने से सुलग रहा कचरे का पहाड़,...

दिल्ली के गाजीपुर में आग लगने से सुलग रहा कचरे का पहाड़, अभी भी निकल रहा धुआं

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में आग लगने के बाद सुलग रहे कचरे के पहाड़ से अभ भी धुआं निकल रहा है। इसे लोग ‘लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने की जगह)’ के नाम से जानते हैं। आग लगने के कुछ घंटों बाद से यहां धुआं का घना गुबार उठ रहा है। आसपास के लोगों को सांस लेने में समस्या हो रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई। आसपास रहने वालों का कहना है कि उन्हें गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि आग को बुझाने में टीम जुटी है। आग लगने की सूचना रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली थी।

आज सुबह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि नगर निगम और सभी अधिकारी वहां काम कर रहे हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular