Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत की पुत्री और गोड्डा से प्रदीप यादव...

कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत की पुत्री और गोड्डा से प्रदीप यादव को दिया टिकट

दीपिका पांडेय सिंह का गोड्डा से कटा टिकट

रांची : कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के दो लोकसभा सीट के लिए रविवार रात दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। रांची से पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। जबकि गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को गोड्डा से इससे पूर्व कांगेस ने दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया था। लेकिन उनका टिकट काट कर प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular