Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भनाव डूब जाने पर 8 लोगों की मौत हो जाने के बाद...

नाव डूब जाने पर 8 लोगों की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लगे हुए ओडिशा प्रांत के झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचगांव में पथरसेनी मंदिर दर्शन गए पंचराम में ग्रामीणों की नाव बीच नदी में शुक्रवार की शाम नाव पलट गई ।इस दुखद हादसे में छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंजोरीपाली के 8 लोग की एक साथ मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में शनिवार की शाम से मातम पसर गया।ओडिशा एवं रायगढ़ जिले की पुलिस एवं प्रशासन की टीम एवं खोताखोरों की टीम के द्वारा सभी के शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम उपरांत सभी के शवों को उनके घर भेज दिया गया है। दोपहर में सुबह से लेकर दोपहर तक जहां गांव में सन्नाटा पसरा रहा।जब मौके पर शव पहुंचे तब मृतकों के घर में पूरा का पूरा गांव उमड़ पड़ा। इस घटना में एक ही गांव के 5 महिलाओं से सहित 3 बालकों की मौत हो गई है।

स घटना में 5 महिलाओं सहित 3 बालकों की मौत हो गई और सभी मृतक खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंजोरीपाली के निवासी है। नाव डूबने की घटना में कल ही एक महिला राधिका निषाद का शव निकाला गया था। जिसके बाद सर्च एवम रेस्क्यू ऑपरेशन टीम लगी हुई थी। जहां रात होने के बाद रेस्क्यू आपरेशन को बंद कर दिया गया था और शनिवार की सुबह 5 बजे से फिर से रेस्क्यू की शुरूआत की गई और फिर एक के बाद एक सभी 8 शवों को बरामद कर लिया गया। इस रेस्क्यू आपरेशन के दौरान ओडीआरएएफ और फायर इमरजेंसी और सेफ्टी की टीमें स्कूबा डाइवर्स ने सर्च ऑपरेशन की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular