बोकारो : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार (भाप्रसे) ने कहा कि दामोदर घाटी निगम देश में गुणवत्ता युक्त बिजली उत्पादन – वितरण और उपभोक्ताओं के समस्याओ के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। श्री कुमार आज यहां डीवीसी के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ वार्तालाप में कहा कि उपभोक्ताओं के उचित सलाह पर हम उचित कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत हैं।डीवीसी उत्तम बिजली उत्पादन, समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने के लिए पूर्ण प्रयासरत है। डीवीसी कमांड एरिया में विद्युत उत्पादन के लिए विस्स्तातारीकरण और सामाजिक कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।
कहा कि डीवीसी उपभोक्ताओं को 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए हमें देश के लोगों के सहयोग की जरूरत है। डीवीसी के पास वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में कोयला है। डीवीसी विद्युत उत्पादन और वितरण में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दामोदर घाटी निगम देश और विदेश में विद्युत की आपूर्ति कर रहा है।भारत की आजादी के बाद से ही देश और समाज की उन्नति के लिए डीवीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
उन्होंने कहा कि डीवीसी विद्युत उत्पादन के साथ – साथ शिक्षा , स्वास्थ्य सहित समाज की उन्नति के लिए अग्रसर रहा है। देश की उन्नति के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।डीवीसी के कार्य प्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि डीवीसी का उत्थान देश और समाज के उत्थान से जुड़ा हुआ संस्था है।डीवीसी आर्थिक और सामाजिक रूप से देश और समाज को समृद्धशाली बनाने के लिए सक्षम है । डीवीसी वर्तमान में कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।आने वाले समय में डीवीसी विद्युत उत्पादन सहित अन्य सामाजिक कार्यों को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ने उत्तम विद्युत उपभोक्ता के रूप में कोलकाता करवाईड , मैयहर एलवाइज, सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड और सियाजी इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
