Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भअर्थशास्त्री ने संवाददाता सम्मेलन कर एनडीए सरकार के 10 साल के दावे...

अर्थशास्त्री ने संवाददाता सम्मेलन कर एनडीए सरकार के 10 साल के दावे और आंकड़े को बताया

रांची : राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थशास्त्री के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से एनडीए सरकार के 10 साल के दावे और आंकड़े एवं तथ्य के माध्यम से अपनी राय को रखा.

अर्थशास्त्री ज्या द्रेज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकार के द्वारा जो आर्थिक व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गए हैं उनमें कई खामियां देखने को मिली है आर्थिक व्यवस्था के तहत मजदूरी दर में समय के अनुकूल बढ़ोतरी नहीं हुई जबकि सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत सरकार ने खुद बच्चों के पोषण कार्यक्रम का बजट लगभग 40% घटा दिया है.

वही अर्थशास्त्री रितिका खेरा में ने कहा कि जनगणना नहीं कराए जाने की वजह से देश की लगभग 10 करोड़ आबादी जबकि झारखंड की 44 लाख आबादी मुफ्त राशन योजना से वंचित रह गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular