Friday, April 24, 2026
Homeक्राइमबड़गाई अंचल की जमीन घोटाला मामले के आरोपित सद्दाम को भेजा गया...

बड़गाई अंचल की जमीन घोटाला मामले के आरोपित सद्दाम को भेजा गया जेल

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाई अंचल की जमीन घोटाला मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को ईडी की विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में पेश किया गया।

ईडी के आग्रह को देखते हुए कोर्ट ने सद्दाम हुसैन को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजने का आदेश दिया। मामले में दो मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सद्दाम हुसैन की पेशी होगी। इससे पहले ईडी दो बार रिमांड पर लेकर सद्दाम से पूछताछ कर चुकी है। सद्दाम की जानकारी पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular