Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भइंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान रैली में कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल...

इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान रैली में कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक ही मंच पर दिखेगी

राजधानी रांची मेंआने वाले 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से न्याय उलगुलान रैली होने जा रही है| जहां एक और इंडिया गठबंधन से जुड़े देश के शिर्ष नेताओं का जमावड़ा एक ही मंच पर एक जूटता के साथ होने जा रहा है| वहीं दूसरी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री कल्पना सोरेन एवं सुनीता केजरीवाल इस मंच पर उपस्थित दिखेगी|

रैली स्थल पर लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है| और इस रैली में शहर में पड रहे भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटाने की संभावना है| इसे लेकर प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है| वहीं रैली स्थल पर प्रशासनिक बल पूरी तरह मुशतेद हो चुके हैं| मंच के आसपास के क्षेत्र में पूरी तरीके से बेरीकेटिंग कर दी गई है| रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं| वही रैली की तैयारी का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री चंपाय सोरेन शनिवार शाम प्रभात तारा मैदान पहुंचे| जहां उन्हों ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया , मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और कल इस रैली के माध्यम से फोक जाएगा| और राज्य की जनता को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि हमारा राज आदिवासी व मूल्य क्षेत्र है हम अपने आदिवासियों को हक अधिकार हर हाल में दिलाएंगे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular