रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए आज एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले एक और प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। जबकि खूंटी लोकसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने अब तक नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के लिए अभी किसी भी प्रत्याशी में नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है।उन्होंने बताया कि राज्य में यूथ वोटरों की संख्या 63.45 लाख है। इस तरह से राज्य में 25% वोटर 18 से 29 आयु वर्ग के हैं।