Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भकुआँ में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कुआँ में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पुराना पैट्रोल के समीप स्थित कुवें में एक युवक का शव पाया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। युवक की पहचान स्थानीय बिंड मुहल्ला निवासी संजय राम के रूप में की गई। बताया जाता है कि संजय राम दैनिक मजदूरी का काम करता था और वह कुवां पर बैठकर कुछ खा रहा था।

इसी दौरान वह अनबैलेंस होकर पीछे की ओर गिर गया। जिससे वह सीधा कुवां में जा गिरा। कुवां में पानी कम रहने के कारण उसके सिर पर अधिक चोट आई और उसकी वहीं पर मौत हो गई। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular