रांची : राजधानी रांची पुलिस विगत कई दिनों से नशा पर नकेल विशेष तौर पर ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री से संबंधित लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी की हुई है . इसी के तहत राजधानी रांची से ब्राउन शुगर का सौदागर किंगपिन अंतर राजकीय गिरोह का सरगना पिंटू शाह को 26 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया.
राजधानी रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक ने एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बताया कि प्रशासनिक गुप्त सूचना के जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बिहार राज्य के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंच रहा है और जिसका सप्लाई पॉइंट सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत है.
प्रशासनिक टीम गठन कर सूचना के सत्यापन के लिए टीम निकली और जांच क्रम में रातू रोड के आकाशवाणी के पास कुछ लोगों के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री हो रही थी . पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे पुलिस के द्वारा उनमें से एक को दबोचा गया उस्ताद में पाया गया कि एक अपराधी का नाम पिंटू सा है जो अंतर राजकीय गिरोह का सरगना है यह सदर, कोतवाली, मेसरा,गोंदा जैसे मुख्य थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का सप्लाई करता था.
