Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भनैनीताल में 23.85 फीसदी मतदान

नैनीताल में 23.85 फीसदी मतदान

नैनीताल : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई अपनी भागीदारी निभा रहा है। नैनीताल में भी लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं और मतदान कर रहे हैं।

नैनीताल जनपद की 6 विधानसभाओं में पूर्वाह्न 11 बजे तक 23.85 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। 11 बजे तक लालकुआं विधानसभा में 28.5 फीसदी, भीमताल में 21.2 फीसदी, नैनीताल में 20 फीसदी, हल्द्वानी में 24.3 फीसदी, कालाढुंगी में 23 फीसदी व रामनगर में 26.11 फीसदी मतदान हुआ। जनपद के बेतालघाट विकासखंड के ताड़ीखेत बूथ पर ग्रामीण महिलाएं घर के शादी-ब्याह जैसे शुभ आयोजनों में पहने जाने वाले पारंपरिक रंग्वाली पिछौड़ा जैसे वस्त्र पहनकर मतदान करने पहुंचीं। उधर लालकुआं विधानसभा के दैलिया मतदान केंद्र पर दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने के लिए पहुंचे।

नैनीताल में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी ने सूखाताल स्थित एशडेल इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में और कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने परिवार सहित राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय छड़ायल सुयाल हरिपुर नायक में और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने कालाढुंगी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular