रांची : नशीले मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के तस्करी के विरुद्ध अभियान राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्र में प्रशासनिक पहल पर की जा रही है. इसी के तहत राजधानी रांची का खेल गांव थाना क्षेत्र से सुमन कुमार नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जिसके पास से 16.20 ग्राम ब्राउन शुगर मिल है. इस बात की जानकारी राजधानी रांची के सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी.
उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करी मामले में तीन व्यक्ति और एक नाबालिक की गिरफ्तारी की गई है. प्रशासनिक गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर राजधानी रांची के खेल गांव क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले चार की गिरफ्तारी की गई. इस विषय में आगे की जांच जारी है वही तीन को जेल भेज दिया गया है और एक नाबालिक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
