दुमका : रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मुहल्ले से अखाड़ा सदस्यों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शहर के टिन बाजार से भव्य झांकी एवं अखाड़ा निकाला गया।
नवयुवक पारंपरिक हथियार लाठी, डंडा, तलवार, फरसा, बंदूक समेत विभिन्न हथियारों एवं भगवा पताका से लैश होकर टीन बाजार चौक पहुंचे। अखाड़ा में लोगों ने जमकर करतब दिखाए। इसके बाद नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक अखाड़ा पहुंचीए जहां विश्व हिंदू परिसद सदस्यों ने शरबत पिला लोगो का स्वागत किया। उसके बाद नगर थाना परिसर, पोखरा चौक होते हुए हुए पुनः टीन बाजार चौक पहुंची। इस दौरान भव्य रथ पर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, बजरंबली के विभिन्न मूर्ति, कृष्ण, मां काली एवं मां दुर्गा समेत विभिन्न झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। डीजे की जगह पारम्परिक बाजे से भक्ति पूर्ण प्रस्तुति एवं जय श्रीराम के जयकारे के उद्घोष लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे।
शोभायात्रा डंगालपाड़ा, शिव मंदिर, गिलानपाड़ा, गोशाला बजरंगबली मंदिर, शिवपहाड़, बन्दरजोरी, कुम्हारपाड़ा, रसिकपुर, राखाबानी के मंदिरों से निकाली गई। अखाड़ा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टिन बाजार पहुंच जमकर करतब दिखाये। विधिव्यवस्था को कायम रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी। शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती दिखी।
