Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भउप्र : एटा में भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो बच्चों...

उप्र : एटा में भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

एटा : एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में दो दिन बाद होने वाली शादी का दूल्हा और दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। यह दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने से होने की बात से आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से कार आ रही एक कार एटा में पिलुआ थाना के सुन्ना नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मैनपुरी जिले के ब्यौती कला थाना एलाऊ निवासी गुलशन तथा गांव साथनी दलीलपुर के रहने वाले कुलदीप के साथ एक वर्ष की नित्या और पांच वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular