रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित मारू टावर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की उपस्थिति रही. मीडिया सेंटर के उद्घाटन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के घोषणा पत्र के तथ्यात्मक विषय बिंदुओं को झारखंड के परिपेक्ष में काफी सुलभ और कारगार बताया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के गरीब वर्ग की चिंता करते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल मुफ्त अनाज देने का संकल्प व्यक्त किया है वहीं स्वास्थ्य सेवा के लिए बेहतर कार्य करने के लिए भाजपा सत्ता में आने के बाद एक बार फिर से कटिबद्ध होगा रोजगार सृजन को लेकर भी भविष्य की अनेकों योजनाएं सृजन करने की भाजपा के घोषणा पत्र में निहित की गई है इस प्रकार से जनहित और जनकल्याण को लेकर भाजपा के घोषणा पत्र में कई तथ्यात्मक बिंदुओं को बताया गया है वही झारखंड के संदर्भ में झारखंड वासियों को भी घोषणा पत्र में दिए गए योजनाओं और विषय बिंदुओं का लाभ मिल पाएगा.
